उत्तरप्रदेश को जल्द ही गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही पश्चिमी उत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक होने वाली है। बताया जा रहा है कि ये मानसून की ये दस्तक इस साल समय से पहले ही होने वाली है। लिहाजा, ये अच्छी खबर है। अगर मानसून समय से पहले या समय पर ही पहुंचे तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी राहत की बात होगी, क्योंकि लगातार गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं।
बहरहाल, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार या बुधवार के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। शनिवार को प्री-मानूसन की हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी एवं बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। मानसूनी बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। तेजी से बन रहे सिस्टम से इस बार वक्त से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तेजी से बन रहे सिस्टम के कारण इस बार मानसून के वक्त से पहले आने के आसार हैं। रविवार को प्री-मानसून की बारिश के कारण उमस व बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। एक-दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।
खैर, आषाढ़ मास के साथ ही बारिश की शुरूआत हो जाती है। लेकिन मानसून को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय निर्धारित होता है। भारत में मानसून सबसे पहले केरल पहुंचता है। उसके बाद धीरे-धीरे अन्य राज्यों में पहुंचता है। लेकिन यदि इस बार उत्तरप्रदेश में मानसून समय से पहले पहुंचता है तो ये राहत की बात तो जरूर होगी।