कमल के फूल बहुउपयोगी होते हैं। पूजा पाठ में तो कमल के फूलों की अच्छी खासी मांग होती है। इसके अलावा कमल के डंठल और तने भी उपयोगी हैं। कमल के फूल के बारे में कहा जाता है कि ये तालाब या झील के गंदे पानी में उगता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप इसकी खेती करना चाहें तो ये पानी भरे खेत में आसानी से उग आते हैं। तो चलिए आज हम बात करते हैं कमल की खेती के बारे में….

1. परिचय

कमल के फूल गुलाबी या सफेद रंग के होते हैं। कमल की कली सुबह के समय खिलती है और इसकी पंखुडिय़ों के बीच में केसर से घिरा हुआ एक छत्ता होता है। कमल की जड़ मोटी और सूराखदार होती हैं। इसको सब्जी कीतरह भी खाया जाता है। जिसकी बाजार में अच्छी खासी कीमत मिलती है। भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल की हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्मों में बहुत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह हर रात पानी में डूब जाता है और अगली सुबह फिर से साफ-सुथरा खिलता है।

2. महत्व

कमल के फूल का इस्तेमाल कई तरह के रोग को ठीक करने में भी किया जाता है। इसकी पंखुड़ी, बीज के युवा पत्ते सभी खाने योग्य होते हैं। इसके इस्तेमाल से ज्यादा प्यास लगने की समस्या, कफज दोष, जलन, रक्तपित्त, पेशाब संबंधित बीमारी, बवासीर आदि में मदद मिलती है।

3. किस्में

कमल की दो किस्में मुख्यत: हैं। इसमें नेलुम्बो लुटिया और नेलुम्बो न्यूसीफेरा शामिल है। इसके अलावा नीला कमल भी एक किस्म है जो सिर्फ रात में खिलता है।

4. जलवायु

कमल को विकसित होने के लिए जितनी जरूरत पानी की होती है, उतनी ही जरूरत गर्मी और धूप की भी होती है। कमल के फूल के अच्छे विकास के लिए पानी का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच होना जरूरी है। तभी इसका विकास अच्छा होता है।

5. खेती का समय

कमल की खेती जुलाई और अगस्त महीने में की जाती है। यदि आप कृत्रिम तरीके से इसकी खेती करना चाहते हैं तो खेत की जुताई करके जड़ लगा दें। फिर इसके बाद बीजों की बोआई करें।

6. पानी भरा हो

कमल की अच्छी पैदावार के लिए खेत में पानी लगातार भरा होना चाहिए, अन्यथा कमल के फूल विकसित नहीं हो पाएंगे। बीज बोने के दो से ढाई महीने पानी भरा होना चाहिए। कम पानी में इसकी खेती बिल्कुल भी ना करें।

7. तोड़ाई

कमल के फूलों की तोड़ाई अक्टूबर-नवंबर में की जा सकती है।

8. पैदावार

आपको बता दें कि कमल की खेती से कम समय में ज्यादा लाभ हो सकता है। एक एकड़ में लगभग 6 हजार पौधे तैयार हो सकते है। इसके फूलों की बाजार में अच्छी मांग होती है। इसलिए अच्छे दाम भी मिलते हैं। एक बार की फसल से तीन तरह की चीजें तैयार होती है, इसके बीज के पत्ते और कमल गट्टे अलग-अलग बिकते हैं। इसलिए कमल के फूल की खेती आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

Read More