खेती-किसानी में प्राय: हर चीजों का खास महत्व होता है। खेत का आकार, सिंचाई, मिट्टी, बीज आदि। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होता है बीजों का चुनाव। यदि आपने उच्च गुणवत्ता के बीजों का चयन नहीं किया, तो जाहिर सी बात है आपको उत्पादन आपके अनुकूल नहीं मिल पाएगा। फिर किसी अन्य को दोष के बचाए स्वयं शुरू से ही उच्च गुणवत्ता के बीजों का चयन करें और कृषि में अपना उत्पादन बढ़ाएं। इसके साथ-साथ मिट्टी, सिंचाई भी किसानी काफी महत्वपूर्ण है। बीजों का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। क्योंकि आजकल बाजारों में प्राय: हर तरह के बीज उपलब्ध हैं, लेकिन चुनाव उन्हीं बीजों का करें, जिससे आपको सही गुणवत्ता मिल सके। तो चलिए आज जानते हैं बीजों के बारे में…
अनुवॉंशिक रूप से शत-प्रतिशत शुद्ध बीज को उत्तम बीज कहा जाता है। इसके अलावा प्रमाणित बीज बुवाई के लिए उपयुक्त होता है। प्रमाणित बीज शोधित बीज होता है, किन्तु जिन बीजों का शोधन नहीं हुआ हो उन्हें थीरम अथवा कार्बेन्डाजिम से शोधित करें, जिससे बीमारियों एवं रोगों से मुक्ति मिल सके।
बीज के प्रकार
वैसे देखा जाए तो बीजों के भी कई प्रकार होते हैं, लेकिन मुख्यतया चार प्रकार के बीज ही माने जाते हैं, इसमें
प्रजनक बीज, आधारीय बीज, प्रमाणित बीज और सत्यापित बीज शामिल होता है।
यहां जांच सकते हैं बीजों की गुणवत्ता
उत्तरप्रदेश में 7 बीज विश्लेषण केन्द्र है जहॉं से बीजों की गुणवत्ता की जॉंच की जाती है। वाराणसी, आजमगढ़, बाराबंकी, हरदोई, मथुरा, मेरठ तथा झॉंसी। यहां बीजों की गुणवत्ता जांची जा सकती है।
हाइब्रिड बीज
अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु शोध द्वारा बीजों के गुणो में विकास कर तैयार किये गये बीज को हाइब्रिड बीज या संकर बीज कहते है। इसमें मुख्य रूप से धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, सरसों के हाइब्रिड बीज उपलब्ध हैं।
कुल मिलाकर यदि आपको बेहतर उत्पादन चाहिए तो आपको बीजों पर खास ध्यान देना होगा। नहीं तो यदि बीजों की गुणवत्ता ही खराब होगी, तो चाहे कितनी भी अच्छी सिंचाई कर लें, आपको उत्पादन में मुनाफा उतना नहीं होगा, जितनी की आप अपेक्षा करते हैं, इसलिए फसल बोते समय बीजों का खास ध्यान रखें।
उप्र : कृषि उत्पादन में बीजो का खास महत्व…कैसे करें बीजों का चयन…
![](https://bharatkheti.com/wp-content/uploads/bharatkheti/2020/08/89d6587b-uttam-agro-agencies-beed-seed-retailers-fx5se-1200x826.jpg)